आज से भारत में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
नई दिल्ली
कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान आज से दूसरे चरण में पहुंच चुका है। भारत शनिवार (13 फरवरी) से उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देना शुरू करेगा, जिन्होंने 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी 2021 को कोरोनो वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। भारत में जिन लोगों ने टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को वैक्सीन लगाया था, वह आज शनिवार को दूसरी डोज लेंगे। हालांकि एक्सपर्ट ने कहा है कि ये कोई बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है कि जिन्होंने 16 जनवरी को टीका लगाया था, वो एकदम आज 28 दिन बाद ही वैक्सीन लगवाएं वो चाहे तो आने वाले एक हफ्ते के अंदर अपनी दूसरी डोज कभी भी लगवा सकते हैं। 16 जनवरी को 202,000 से अधिक लोगों को पहली खुराक मिली थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक कुल 77 लाख 66 हजार 319 लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं। नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक चार से छह सप्ताह के बीच किसी भी समय दी जा सकती है। हमारे पास वैक्सीन लेने के नियमों के तहत ये अवधि है। बता दें कि डॉ. वीके पॉल ने भी 16 जनवरी को लॉन्च के दिन अपनी पहली कोवैक्सीन खुराक ली थी। डॉ. वीके पॉल ने कहा, हालांकि मैं 13 फरवरी को वैक्सीन की दूसरी शॉट लेने के लिए योग्य हूं। लेकिन फिलहाल में देश से बाहर हूं तो मैं सोमवार (15 फरवरी) को दूसरी खुराक लूंगा।

पाठको की राय